Header Ads

भारत पेट्रोलियम बालीडीह में लगाएगा बॉटलिंग प्लांट..

भारत पेट्रोलियम बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में बॉटलिंग प्लांट लगाएगा। इसके लिए बियाडा ने कंपनी को फेज तीन में बीस एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। बॉटलिंग प्लांट के लिए सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद प्रबंध निदेशक स्तर से क्लियरेंस भी दिया जा चुका है।


बता दें की इस प्लांट में गैस रिफिलिंग का काम होगा। गैस रिफिलिंग के लिए स्थाई और अस्थाई तौर पर लगभग 300 मजदूरों और कर्मचारियों को रखा जाएगा। इसमें लगभग पचास कर्मचारियों को स्थाई तौर पर नौकरी दी जाएगी। जबकि अस्थाई तौर पर ढाई सौ मजदूरों की बहाली होगी। इनमें लगभग 150 ड्राइवर और खलासी होंगे। जो गैस सिलेंडरों को गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने का काम करेंगे। गैस रिफिलिंग होने के बाद सिलेंडर राज्य के सभी जिलों में इसी प्लांट से भेजे जाएंगे। जबकि 100 ऐसे मजदूर होंगे जो गैस सिलेंडरों के उतारने और लोड करने का काम करेंगे। इस प्लांट को लगाने के लिए डीवीसी से बिजली और दामोदर से पानी की आपूर्ति होगी। शीघ्र ही इसका काम चालू हो जाएगा।


यह भी पढ़ें...

चंदनकियारी महोत्सव- 2017 प्रतिभा सम्मान -सह- क्रियात्मक प्रतियोगिता समारोह का उदघाटन..

बोकारो में नक्सलियों के खिलाफ सी.आर.पी.एफ को मिली सफलता..

सी0आर0पी0एफ की अनूठी पहल..

भारत पेट्रोलियम बालीडीह में लगाएगा बॉटलिंग प्लांट..


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.