स्वच्छता में पूरे देश के टॉप-टेन नगर निगमों में आने का लक्ष्य..
चास नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 को लेकर विशेष बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता चास नगर निगम के महापौर ने की। इस बैठक में नगर विकास विभाग की ओर से 3 एंव 4 अगस्त को होने वाले सर्वेक्षण पर विचार-विमर्श किया गया।
बता दें कि चास नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में झारखंड राज्य में प्रथम स्थान मिला था। इसके बाद अब पूरे देश में स्वच्छता के लिए टॉप-टेन नगर निगम में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इस से जुड़े सभी निर्देश बैठक में मौजूद नगर प्रबंधक, कार्यपालक पदाधिकारी,सफाई कर्मचारी और निगम के तमाम कर्माचारियों को दी गई।
इसके साथ ही चास नगर निगम की ओर से आम जनता के लिए भी एक विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसमें खुले में शौच ना करने की और सड़क पर या अपने आस-पास कूड़ा ना फेंकने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा नियम तोड़े जाने पर होने वाली सख्त कारवाई की भी जानकारी दी गई है।


No comments