सेक्टर-6 के व्यवसायियों की ओर से पहली बार पूजा का आयोजन..
बोकारो में इस बार गणेश चतुर्थी की पूजा धूम-धाम से मनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सेक्टर-6 के व्यवसायियों की ओर से पहली बार पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी अभी से शुरु हो चुकी है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। बोकारो अपडेट्स से बातचीत में समिति के सदस्यों ने बताया कि ये पूजा 25 अगस्त से शुरु होगी एंव 27 अगस्त की शाम गणेश प्रतिमा के विसरजन के साथ समापन किया जाएगा। पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव उपाध्याय हैं, संस्थापक चन्दन कुमार सिंह सचिव इंद्र देव प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्याम प्रकाश हैं। इनके अलावा नरेश शर्मा, जागो दा, सुधीर तिवारी, अंजन कुमार, संजय मिश्रा, अर्जुन तिर्की और प्रवीण भी इस समिति के सदस्यों में शामिल हैं।


No comments