Header Ads

सेक्टर-4 में टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन..

आज सेक्टर 4 में नवोदित व उभरते कलाकारो को मंच देकर उसे निखारने के उद्देश्य से टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बोकारो और आसपास से आये दर्जनों कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पटना दूरदर्शन के कोरियोग्राफर अरुण कुमार ,बोकारो के प्रसेनजीत व राकेश निर्णायक मौजूद थे। 


प्रतियोगिता में गीत , नृत्य व एक्टिंग में माहिर कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर गीत गायिकी में दीपक, प्रिया, प्रमाणिक अपनी बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति की , वहीं प्रिया, मोनिका, आरती अंकेश ने  आकर्षक नृत्य ने काफी देर तक समां बांधे रखा। इसके अलावा  अरुण, सुमन ने .बेहतरीन अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कलाकारों को संबोधित करते अरुण कुमार ने कहा कि कहा कि कलाकार चाहे किसी भी क्षेत्र में रुचि रखनेवाले क्यों न हो , उसकी कला में अपनी संस्कृति व माटी की खुशबू होनी चाहिए। एसआरएन बोकारो टेलेंट हंट ऐसे प्रतिभावान कलाकारों को मंच देकर आगे बढ़ा रहा है,जिन्हें आज तक कहीं अवसर नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे बोकारो जिले में यह प्रतियोगिता अलग अलग स्थानों में आयोजित होगी , जिसके बाद चयनित सभी कलाकारों को बोकारो में आयोजित होनेवाले ग्रैंड फिनाले में अपनी कला का जादू दिखाने का मौका मिलेगा।


इस कार्यक्रम में चयनित कलाकारों को हिंदी एलबम शॉर्ट मूवी से लेकर अन्य कई बड़े मंचों के लिए चयनित किया जाएगा। चर्चित कलाकार रॉक्सन ने सभी कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वाकई ग्रामीण क्षेत्र में कलाकारों की भरमार है। बोकारो टेलेंट हंट ऐसे प्रतिभावान कलाकारों के लिए एक वरदान साबित होगा।कार्यक्रम में राजेश कुमार ,जाहिद सूफी , भगीरथ कुमार ,शम्भू कुमार निरंजन, अशोक कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.