प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता के लिए दी गई प्रशिक्षण..
बोकारो के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने की। प्रशिक्षण में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्री रे ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार के कम से कम एक सदस्य को डिजिटल शिक्षा देना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामिणों को कम्प्युटर चलाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए श्री रे ने विस्तार से योजना समझाई। उन्होंने बताया कि इसके लिए सबसे पहले हाई स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को डिजिटल साक्षर बनाना है। श्री रे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस काम के लिए सभी हाई स्कूलों में निबंधन की प्रक्रिया जारी है और योजना के तहत,1 अगस्त, 2017 से प्रशिक्षण शुरू कर दी जायेगी। डिजिटल साक्षरता अभियान में मजबूती लाने के लिए जिले में 180 प्रशिक्षण केन्द्र बनाये गये है और बाकि केन्द्र बनाने की प्रक्रिया जारी है। दूसरी तरफ, डिजिटल साक्षरता के लिए 20 घंटे का एक कोर्स तैयार किया गया है, जिसमें परीक्षा पास करने पर प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के अलावा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री महिप कुमार सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी विकास कु0 हेम्ब्रम, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री पीवीएन सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुमन गुप्ता, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर श्री संजीव प्रसाद सहित हाई स्कूलों के शिक्षक एवं सभी प्रज्ञा केन्द्र के संचालक उपस्थित थे।


No comments