देखें बाल श्रम पर आधारित शार्ट फिल्म "आदर्श"..
ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां बोकारो के लोगों ने अपना कीर्तिमान स्थापित ना किया हो। इसी तरह बॉलीवुड में भी निर्देशन के हुनर से धमाल मचा रहे हैं बोकारो के आर्यन शेख। इन्होने हाल ही में लगातार दो शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन किया है। इनकी पहली शॉर्ट फिल्म छोटू, जो कि बाल मजदूरी पर आधारित थी, काफी लोकप्रिय हुई। इसी सिलसले को आगे बढ़ाते हुए इस बार इन्होने आदर्श नाम की शार्ट फिल्म बनाई है।
आदर्श की कहानी एक गरीब छोटे बच्चे के ऊपर आधारित हैं। एक दुर्घटना में अपने पिता को खोने के बाद ये बच्चा रोज़ी-रोटी के लिए जूते पॉलिश करने का काम शुरु कर देता है। फिल्म में जगदीप सिंह, लालचंद महला, भरत शर्मा, जतिंदर कुमार, पलजिंदर भानू, बरकर कोकार समेत कई अन्य कलाकार शामिल हैं।
देखिये लघु हिंदी फिल्म आदर्श..
बोकारो अपडेट्स से बात करते हुए आर्यन ने बताया कि आदर्श फिल्म के लिए कलाकारों का चयन " मैड ओवर फन" नाम के एक एप के जरिए किया गया। उन्होंने कहा कि इस एप के जरिए कलाकार अपनी प्रतिभा को देश के किसी भी हिस्से से दिखा सकते हैं और ये एप कलाकारों के लिए एक बेहतर माध्यम बनता जा रहा है। इस ऐप की लॉन्चिंग बोकारो में ही हुई थी।
फिलहाल आर्यन अपनी निर्देशित फिल्मों के जरिए समाज की बुराइयों पर भी रोशनी डाल रहे हैं। इनकी दोनों फिल्में बाल श्रम जैसी समाजिक समस्या से जुड़ी हुई है। यही वजह है कि वो एक बेहतर निर्देशक के रुप में उभरते जा रहे हैं और बोकारोवासियों को गौरांवित करते जा रहे हैं।


No comments