बिहार में फिर एनडीए सरकार बनने पर बोकारो में जश्न..
आज भाजयुमो बोकारो जिला कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर सिटी सेंटर सेक्टर-4 में मिठाई बांट एवं पटाखा फोड़ कर खुशी का इजहार किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम ने कहा कि नीतीश कुमार ने साहस दिखाते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली स्वच्छ सरकार पर आस्था व्यक्त करते हुए बीजेपी के साथ हाथ मिलाया। वे भ्रष्टाचार की लड़ाई में साथ आए।
वहीं भाजयुमो बोकारो जिला अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने बिहार में पहले भी अपने विकासशील कार्यप्रणाली परिचय दिया है। बिहार के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा। बिहार में सुशासन आएगा। राज्य का तीव्र गति से विकास होगा। अब लंबित योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी।
मौके पर भाजयुमो महामंत्री कुँज बिहारी पाठक, सचिन सिंह, दिलीप सिंह, अविनाश सिंह, सुमन्त सिंह, जयदेव राय, वरीय उपाध्यक्ष वीरभद्र प्रसाद, बिंदा सिंह, राकेश मधु, त्रिलोकी सिंह, नीरज पांडे, भरत सिंह, चास नगर दक्षिणी भाजयुमो अध्यक्ष नन्दन सिंह, संदीप कुंवर, अशोक सिंह, ध्रुव सिन्हा, चास नगर उतरी भाजयुमो अध्यक्ष सत्यनारायण, अर्जुन स्वर्णकार, संजय प्रामाणिक, पीताम्बर मिश्रा, हरला मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष प्रेमन गिरी, विकाश, अशोक, गोलू, हीरो, चन्दन, अरविंद पांडेय, अमन, सोनाथ घोसाल, प्रदीप कुमार, रजनीश आनंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments