Header Ads

शीघ्र होगी क्षतिग्रस्त पांडेय पुल और भर्रा पुल की मरम्मत..

आज बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने चास अनुमंडल पदाधिकारी सतीश चंद्रा के साथ क्षतिग्रस्त पांडेय पुल और भर्रा पुल का निरक्षण किया। निरिक्षण के दौरान विधायक ने दोनों पुल की मरम्मत हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त पथ को विधायक मद से बनाने की अनुशंसा भी की।


बता दें की पिछले दिनों बोकारो में हुई भारी बारिश के कारण पानी के तेज बहाव से पांडेय पुल का गार्ड वाल और भर्रा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जनता की समस्यायों को देखते हुए आज विधायक बिरंची ने दोनों पुल का निरीक्षण किया और इसकी मरम्मत की अनुशंसा करते हुए ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार और कनीय अभियंता सुरेंद्र तिवारी को स्थल का निरक्षण कर तीन दिनों के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। 


मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, चास नगर विधायक प्रतिनिधि के एन सिंह, भाजपा चास उत्तरी नगर अध्यक्ष पन्नालाल कांदु, वार्ड पार्षद सुनील महतो, जय प्रकाश थापरिया, मो आजाद, उमेश शर्मा, एल डी चौधरी, समाज सेवी मनोज सिंह, झंटू दे, राजेश घोषाल, अर्जुन सिंह, राकेश कुमार, अखिलेश सिंह, राजेश महतो, बैधनाथ धीवर, शिवदास प्रामाणिक आदि कई क्षेत्रवासी मौजूद थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.