देश का सबसे बड़ा डाक बम जत्था कल होगा रवाना..
हर साल की भांति इस साल भी चास से देश का सबसे बड़ा डाक बम जत्था रवाना होगा। डाक बम सेवा समिति, चास के द्वारा आयोजित इस डाक बम जत्था की यात्रा कल शनिवार को चास के हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होगी।
आज आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति के सदस्यों ने बताया की इस वर्ष डाक बमो की संख्या 600 होगी एवं समिति द्वारा सुल्तानगंज से देवघर के बीच 15 सेवा शिविर लगाया गया है, जिसमे खाने, पीने व दवा की पूरी व्यवस्था भी होगी। कल यह भव्य शोभा यात्रा सर्वप्रथम हनुमान मंदिर से निकल कर सेक्टर-1 स्थित राम मंदिर तक जायेगी जहाँ सभी डाक बमो को भोजन का पैकेट दिया जायेगा। इसके बाद जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। इस अवसर पर कानपुर, बिहार एवं बंगाल से आये म्यूजिकल ग्रुप का भजन कार्यक्रम भी होगा।
प्रेस वार्ता के मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय राय, सचिव मुकेश राय, उत्तम डे, पिंकू मिश्रा, राजू मोदक, महेंद्र ब्यास, पुनीत सिंह, सुनील, राहुल केसरी, चन्दन सिंह, अंकुर ठाकुर, बिक्की राय, मोनू,अविनाश आदि मौजूद थे।

No comments