राशन कार्ड में अब खुद से जोड़ सकेंगे नाम..
पीडीएस उपभोक्ताओं के अब अच्छे दिन आ गये हैं क्योंकि अब उन्हें डीलरों की मनमानी नहीं झेलनी पड़ेगी | इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग ने अपने ऑनलाइन सिस्टम में बदलाव किया है | ये कदम उपभक्ताओं की शिकायतों और परेशानियों को देखते हुए, उन्हें राहत देने के लिए, उठाया गया है। इसके लिए झारखंड सरकार की वेबसाइट http://aahar.jharkhand.gov.in पर लॉगिन कर आप डीलर के अलावा अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर, आधार नंबर या यूआईडी नंबर बदल सकते हैं।
ऑनलाइन सेवा में हुए बदलाव में कई और अहम सुविधा जुड़ गई है। राशन कार्ड में अगर आपको परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ना है तो अब पीडीएस दुकानों या आपूर्ति विभाग के चक्कर नहीं काटने होंगे। ऑनलाइन सिंस्टम के जरिए अब आप अपने परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ा सकते हैं।
पीडीएस उपभोक्ताओं को अकसर डीलर से जुड़ी शिकायत रहती थी जैसे कि उनके घर से उनका डीलर काफी दूर है, डीलर मनमानी करते हैं, अनाज कम देते हैं। इतना ही नहीं, उपभोक्ताओं को इन शिकायतों को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी या फिर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला आपूर्ति विभाग की ओर से ये राहत देने वाला कदम उठाया गया है।


No comments