Header Ads

सेक्टर-8 से गीत-संगीत-नृत्य के साथ निकला भव्य सरहुल जुलूस ..

बोकारो में आज प्रकृति पर्व सरहुल का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर सेक्टर-8 स्थित सरना स्थल पर प्रकृति की पूजा-आराधना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात भव्य जुलूस निकाला गया।


जुलूस सेक्टर आठ से सेक्टर चार होते हुए नयामोड़ बिरसा चौक तक पहुंचा। जुलूस में काफी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल थे।


जुलूस में ढोल, ताशा और बैंजो की धुन पर युवक-युवतियां झूमते हुए नजर आये। 




महिलायें पारंपरिक परिधान में लाल पाड़ की साड़ी पहने तो बुजुर्ग धोती कुर्ता में सज-धज कर जुलूस में शामिल हुए। 



मांदर की थाप पर कई युवा नाच रहे थे। बिरसा चौक पर जुलूस का समापन हुआ। 



वहां पाहन ने भगवान बिरसा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर नववर्ष की शुभकामना दी।






यह भी पढ़ें...




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.