बोकारो में आज से डिजिटल झारखण्ड सप्ताह..
झारखण्ड सरकार द्वारा आज से डिजिटल झारखण्ड सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है, इसके तहत झारखण्ड के सभी 24 जिलों में पंचायत और प्रखण्ड स्तर पर 24 से 30 मार्च तक डिजिटल झारखण्ड सप्ताह का आयोजन किया जाना है। इसी को देखते हुए बोकारो जिला में भी डिजिटल झारखण्ड सप्ताह का आयोजन 24 से 30 मार्च तक चलेगा।
बता दें की डिजिटल झारखण्ड सप्ताह कार्यक्रम भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से प्रेरित है और झारखण्ड को एक डिजिटली रूप से सशक्त समाज तथा तकनिकी अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करने की कल्पना है।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिला, प्रखण्ड और पंचायत स्तर पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ज्ञान आधारित परिवर्तन के लिए बोकारो को तैयार करना और नागरिकों को अच्छे प्रशासन प्रदान करना हैं। प्रत्येक नागरिक के उपयोग हेतु बुनियादी सुविधा, सभी व्यक्तियों तक सिंगल विण्डों सिस्टम सुविधा एवं यूनिवर्सल डिजिटल साक्षरता है। बोकारो जिला स्तर पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़ें...


No comments