होली में नेकी की दिवार पर कपड़े..
चास के रहने वाले मुकेश राय और मनोज सिंह की ओर से धर्मशाला मोड़ स्थित जगदम्बा मंदिर के पास बनाई गई नेकी की दीवार में कल शनिवार को डीआईजी ऑफिस में कार्यरत श्री शैलेन्द्र सिंह ने बच्चों के लिए ढ़ेर सारे दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा की होली का पर्व सभी के लिए है। हमें इस अवसर पर गरीबों की मदद करनी चाहिए। जो भी व्यक्ति आर्थिक रूप से संपन्न हैं, वे इनका खुलकर सहयोग करें। साथ ही संस्था की ओर से मुकेश राय ने कहा कि इस तरह के कार्यों के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा तभी गरीबों की मदद हो सकेगी तथा वे पर्व-त्यौहार खुशियों के साथ मना सकेंगें।
बता दें की नेकी की दिवार की शुरुआत पिछले साल नवंबर के महीने में की गयी थी। मुकेश के अनुसार ईरान में पिछले कुछ समय से लोगों ने ऐसी दीवारें तैयार की हैं। इन पर जरूरतमंदों के लिए लोग कपड़े टांगकर चले जाते हैं और इसी तरह जरूरत वाले लोग यहां से कपड़े ले जाते हैं। वहां इन दीवारों को ‘वॉल ऑफ काइंडनेस’ कहा जाता है। एक जगह यह खबर देखने के बाद वे काफी प्रभावित हुए और चास में भी नेकी की दीवार बनाई गई।
यह भी पढ़ें...


Nice initiative
ReplyDelete