होलिका दहन आज, होली कल..
इस्पात नगरी बोकारो होली के रंग में रंग गया है। आज की शाम जहां अगजा अर्थात होलिका दहन किया जायेगा। वहीं 13 मार्च सोमवार को रंग, अबीर, गुलाल खेला जायेगा। इसे लेकर गांव-टोले, मुहल्लों व सेक्टरों में खुशी का माहौल है। खासकर बच्चे जहां होली को लेकर आज से ही पिचकारियां भरने लगे हैं। वहीं घर में पूआ व अन्य पकवान भी बनाये जा रहे हैं।
बाजार में रंग-गुलाल व पूजन-सामग्री की जहां बिक्री जमकर हो रही है। वहीं रंग-बिरंगे टोपियां, मुखौटे, हेयर स्टाइल वाली टोपी, मूंछ, सीटी वाली टोपी की जमकर खरीदारी हो रही है।
पंडित ओमकार नाथ ने बताया कि आज रविवार को फाल्गुन पक्ष पूर्णिमा होगा और रात्रि सात बजे होलिका दहन किया जायेगा। जबकि 13 मार्च सोमवार को चैत कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को होली का त्योहार मनाया जायेगा। अभी होलिका दहन को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें...



No comments