चिन्मया विद्यालय में 11वीं में दाखिले के लिए छात्रों ने दिया इम्तिहान..
बोकारो को राज्य में एजुकेशन हब के रुप में जाना जाता है। यहां की प्लस टू स्तर की शिक्षा बेजोड़ है। यहां के निजी एवं बीएसएल संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी को देखते हुए बोकारो में छात्रों का प्लस टू पढ़ने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है एवं इसका अंदाजा आज चिन्मया विद्यालय में 11 वीं में नामांकन के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों की भीड़ से लगाया जा सकता है।
इस परीक्षा में बोकारो के साथ-साथ बिहार, झारखण्ड और बंगाल के कई जिलों से हजारों विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 9:30 से आयोजित की गयी थी। वहीं परीक्षार्थियों के लिए इंट्री टाइम 8 बजे से निर्धारित था।
परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए विद्यालय में प्रवेश के लिए तीन इंट्रेंस बनाये गए थे साथ ही पुलिस-प्रशासन भी परीक्षा को लेकर विद्यालय के आस-पास मुस्तैद दिखी।
इस परीक्षा को लेकर विद्यालय के बाहर कई निजी कोचिंग संस्थानों के स्टाल लगाए गए थे। कुछ तो विद्यार्थियों को फ्री राइड सेवा भी उपलब्ध कराते दिखे।
Aptitude Test phase-1 के नाम से आयोजित यह परीक्षा कुल ढाई घंटे की थी एवं इसमें ओएमआर सीट के माधयम से परीक्षार्थियों को सवालों के जबाब देने थे। इस परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को फिर नामांकन के लिए Aptitude Test phase-2 से भी गुजरना होगा। आज आयोजित परीक्षा का परिणाम विद्यालय प्रबंधन द्वारा 11 अप्रैल को विद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन ही घोषित की जाएगा। परीक्षार्थी रजिस्ट्रेशन नं और डेट ऑफ़ बर्थ के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगें।
बता दें की बोकारो के कई स्कूल 11वीं में नामांकन के लिए पहले अपने यहां पढ़ रहे 10वीं के बच्चों को ही प्राथमिकता देते हैं। सीट पूरी हो जाने के बाद बाहर से बच्चों का नामांकन लिया जाता है। वहीं कई स्कूलों में अपने यहां के बच्चों के नामांकन के लिए साल भर के परफॉर्मेंस को देखा जा रहा है वहीं बाहरी के लिए टेस्ट की व्यवस्था की गई है। जबकि कुछ स्कूलों में बाहरी और अपने यहां दोनों प्रकार के बच्चों के लिए एक ही व्यवस्था की गई है।
इसी के साथ ही बोकारो के सभी निजी स्कूलों में 11 वीं में नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हो गयी है। कल 10 अप्रैल को शहर के एमजीएम विद्यालय में परीक्षा हो रही है वहीं 11 अप्रैल को अयप्पा पब्लिक स्कूल, 12 अप्रैल को गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल तथा 16 अप्रैल को डीएवी, सेक्टर-6 में परीक्षाएं आयोजित की गयीं हैं।
परीक्षा के बाद, विद्यालय के बाहर बिखरा निजी कोचिंग संस्थानों का पर्चा..

No comments