बैदमारा गांव में निकाली गई कलश यात्रा..
बोकारो के हरला थाना क्षेत्र स्थित बैदमारा ग्राम में पाँच दिवसीय श्री श्री 108 श्री सतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आज इस क्रम में मंत्रोच्चरण के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।
बैदमारा स्थित काली मंदिर से दामोदर नदी तक महिलाओं ने कलश यात्रा की, जिसके बाद नदी से वैदीक मंत्रोच्चरण और गाजे-बाजे के बीच 500 कलशो में जल लिया गया व पुन: मंदिर परिसर पहुंचे।
इस कलश यात्रा में वासतेजी गाँव के मुस्लिम भाईयो ने भी रास्ते पर पानी का छिड़काव कर अपना सहयोग किया।
बैदमारा में शुरु हुआ पांच दिवसीय महायज्ञ 18 अप्रेल को पुर्णाहुती एवं भण्डारा के साथ संपन्न होगा। इस दौरान यहाँ प्रतिदिन संध्या 7 बजे से भगवती आरती एवं भागवत महापुराण की कथा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस कलश यात्रा मे मुख्य रूप से रानीपोरवर पंचायत के मुखिया सुंदर लाल कोईरी, परिंदा सिंह, अजय सिंह, विनोद सिंह, गंगादर प्रमाणिक, दुर्गा राय, मनोज सिंह,अशोक राय, मनुरदीन अंसारी, जमाल अंसारी, युसूफ अंसारी, खेदन राय, हरि लाल माझी, परमेश्वर माझी इत्यादि लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
वहीं बैदमारा, वासतेजी सहित आस-पास के गांवों से सैकड़ों महिला व पुरुषों ने भी महायज्ञ में उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। महायज्ञ का आयोजन पंडीत अशोक पांडे के देख-रेख मे किया जा रहा है।
वीडियो देखें..
(रिपोर्ट : बृजभूषण द्विवेदी)
No comments