Header Ads

बोकारो में पहली बार फूड फेस्टिवल आज..

आज बोकारो के बंधन बैंक्वेट हॉल (Ex Pali Plaza) में High Hungry (Live Kitchen Dinner Restaurant and Event Management) की ओर से फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल की विशेषता लाइव किचेन फूड है। इस तरह के फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन बोकारो में पहली बार हो रहा है। इसके तहत लोगों के लिए विविध प्रकार के लजीज व्यंजनों को प्रस्तुत किया जाएगा। 


इस आशय में जानकारी देते हुए हाई हंगरी के मुख्य कार्यकारी चन्दन कुमार ने बताया कि इस दौरान लाइव तंदूरी, चाइनीज फूड, इटालियन फूड के अलावा कई तरह के लजीज व्यंजन एक ही काउंटर से प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही म्यूजिकल प्रोग्राम को-आर्डिनेटर अशोक बावला एंड म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार गीत पेशकर लोगों का मनोरंजन भी करेंगे। इस दौरान लोग सुरमयी शाम के साथ लजीज व्यंजन का आनंद उठा सकेंगे। इस फेस्टिवल में प्रति कूपन पर स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जाएगा। लोग 53 तरह के लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकेंगे।


कार्यक्रम के सहयोगी राजा ऑयल मिल, सुधा डेयरी, फेस्टा आइस्क्रीम एवं मोटोडॉल डॉट कॉम हैं। यह आयोजन आज संध्या 7 बजे से रात्रि 10:30 तक होगा।


बोकारो के शैक्षिणिक, राजनितिक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों को बोकारो अपडेट्स पर प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें : 9905404064

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.