बोकारो में 15 को फूड फेस्टिवल का आयोजन..
बोकारो के लोगों को देश-विदेश के व्यंजनों का जायका टेस्ट कराने के लिए आगामी 15 तारीख को फूड फेस्टीवल का आयोजन किया गया है।
यह आयोजन High Hungry (Live Kitchen Dinner Restaurant and Event Management) के द्वारा कराया जा रहा है। आयोजन स्थल सेक्टर-4, सिटी सेंटर स्थित बंधन बैंक्वेट हॉल है।
बंधन बैंक्वेट हॉल जो की (Ex Pali Plaza) भी है।
आज हाई हंगरी के मुख्य कार्यकारी चन्दन कुमार ने बताया कि इस फ़ूड फेस्टिवल में खाना पकाने व खाना खाने के शौकीन महिला-पुरुषों व बच्चों के लिए व्यवस्था होगी, इसमें तंदूर, फायर रोस्टेड फ़ूड, चयनीज, बुफे, जलेबी, आइसक्रीम सहित कुल 53 प्रकार के व्यंजन होंगें। Hygenic फ़ूड, लाइव किचन और एक्सपर्ट टेस्ट के साथ इस तरह के फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन बोकारो में पहली बार हो रहा है।
इस फ़ूड फेस्टिवल में पास के माध्यम से एंट्री दी जायेगी। पास की कीमत 500 रूपये निर्धारित है, पासेस के माध्यम से फ़ूड फेस्टिवल के दौरान एक पानी की बोतल के साथ पास्ता, तंदूर, फायर रोस्टेड आइटम्स और चायनीज के सारे व्यंजनों का लुफ्त सैम्पलर के रूप में एक बार निशुल्क उठाया जा सकता है। वन टाइम आइसक्रीम भी मुफ्त दी जायेगी।
5 साल से नीचे वाले बच्चों की एंट्री फ्री होगी और 12 साल तक के बच्चों के लिए उसी पास की कीमत 250 रखी गयी है। पास वैल्यू के बाद भी अगर कोई व्यंजन आपके मन को ज्यादा भा जाए, तो आप अलग से उसका कैश या डिजिटल भुगतान कर लुफ्त उठा सकते हैं।
फ़ूड फेस्टिवल के पास को आप हाई हंगरी रेस्टुरेंट या निम्नलिखित मोबाइल नं पर संपर्क कर लें सकते है।
+91-9386-18-6623
+91-9905-40-4064
इस आयोजन में करीब पन्द्रह सौ लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में तरह-तरह के व्यजनों का स्वाद इत्मीनान से बैठकर लेनें के साथ ही लाइव म्यूजिकल परफॉरमेंस की भी व्यवस्था है। यह आयोजन 15 अप्रैल को संध्या 7 बजे से रात्रि 10:30 तक होगा।







No comments