बोकारो मॉल में अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन..
आज बोकारो के सेक्टर-3 स्थित बोकारो मॉल परिसर में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव हेतु मॉलकर्मियों के बीच कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में फायर ऑफिसर द्वारा फायर फाइटर्स से पानी के द्वारा किस प्रकार आग को नियंत्रित किया जा सकता है उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
आग लगने पर किस प्रकार काबू पाया जा सकता है साथ ही लकड़ी से लगे आग को पानी से बुझाने, तेल से लगे आग को फोम से बुझाने एवं गैस एवं बिजली के शाटसर्किट से लगे आग को सीज फायर से बुझाने की जानकारी दी गयी।
मौके पर फायर ऑफिसर फूलन प्रसाद सिंह ने कहा की अग्निशमन के बारे में सभी को जानकारी होना अनिवार्य है। उन्होंने मॉल कर्मियों को अग्निशमन के तरीकों के बारे में बताया साथ ही मशीनरी उपयोगों के बारे जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल से अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है, इसमें मॉल, सिनेमा हॉल, स्कूल हॉस्पिटल व अन्य जगहों पर जा-जा कर के आम जनता को जागरूक करने के साथ आग से बचाव के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है।
आज आयोजित कार्यशाला में फायर ऑफिसर फूलन प्रसाद सिंह के साथ राकेश कुमार तिवारी, रामचन्द्र महतो व मॉल के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
देखें वीडियो..
No comments