नर्सिंग होम की लापरवाही से महिला की मौत, डाक्टर और कर्मचारी फरार..
अभी-अभी सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित राज नर्सिंग होम में हंगामा हो रहा है| आरोप है की नर्सिंग होम द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गयी, जिससे महिला की मौत हो गयी|
मामला सेक्टर-4/B गुमला कॉलोनी के निवासी विकास कालिंदी की पत्नी साधना देवी का है| साधना गर्भवती थी और उनका इलाज "राज नर्सिंग होम" में चल रहा था| 9 तारिक की रात 1:30 बजे ज्यादा प्रसव पीड़ा होने पर घरवाले महिला को नर्सिंग होम लेकर आये| घर वालों ने बताया की शुरू से ही नर्सिंग होम की डॉ अलका मिश्रा से उक्त महिला का चेकअप चल रहा था। अप्रैल महीने के 11 तारीख को प्रसव का डेट दिया गया था परन्तु उक्त डॉ दिए गए डेट से पहले कहीं छुट्टी पर चली गयीं| इस बाबत नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने कहा की डॉ की अनुपस्थिति में बीजीएच के डॉक्टर से डिलीवरी करवाई जायेगी| परन्तु घर वालों का आरोप है की हालत ज्यादा खराब होने पर बीती रात बिना किसी बीजीएच के डॉ को बुलाये डिलीवरी करवा दी गयी|
डिलीवरी के बाद बच्चा तो सुरक्षित है पर उक्त महिला का अत्यधिक रक्त रिसाव होने लगा जिससे महिला की मौत हो गयी|
खबर लिखे जाने तक उक्त महिला की लाश नर्सिंग होम में ही पड़ी है और मौके से नर्सिंग होम के डाक्टर, कर्मचारी और दाई फरार हैं| नर्सिंग होम के समक्ष पडिता के घर वाले हंगामा कर रहे हैं| स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और नर्सिंग होम के कर्मचारियों की खोज की जा रही है|
मृतक महिला की ननद का बयान, देखें वीडियो..
घटनास्थल पर मौजूद, समाजसेवी अजय सिंह का बयान..
महिला नेत्री संगीता तिवारी का बयान..




Jo Jo culprit ho unhe sakht saza mile....Saare jhola jhap doctors Bokaro Ko badnaam kr rhe hai.... rip������
ReplyDelete