Header Ads

पेटरवार को मिली सौगात, ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास..

आज बोकारो पेटरवार +2 हाई स्कूल में मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने 58.69 करोड़ की लागत से बनने वाली पेटरवार-कसमार जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।


साथ ही उन्होंने कोषागार भवन बोकारो, पेटरवार प्रखण्ड अन्र्तगत अंगवाली में सामुदायिक भवन, नावाडीह प्रखण्ड अन्र्तगत पिलपिलो एवं पलामू में सामुदायिक भवन का उद्घाटन सहित अन्य लघु ग्रामीण योजनाओें का भी शिलान्यास भी किया। 


इस दौरान मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि आज मुझे सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को प्रत्येक आबादी तक पहुँचाने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सतत् प्रयासरत है। उसी क्रम में 5869.8 लाख की लागत से करीब 72,000 आबादी के आच्छादन हेतु बोकारो जिले में पेटरवार ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता मानव जीवन का अभिन्न अंग है और ये दोनों ही कार्यक्रम हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक जिले के सभी सतही जलस्रोतों जैसे डैम/नदी इत्यादि की मैपिंग को पूरा कर, तद्नुरूप निकटवर्ती ग्रामों/टोलों में सतही जल आधारित योजनाओं का डी0पी0आर0 तैयार कर उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप क्रियानवयन प्रारंभ कर एक रणनीति तैयार की गई है जिसमें भूमिगत जलश्रोतों का उपयोग न्यूनतम करने का लक्ष्य रखा गया है। 


माननीय मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि जो जिला/ प्रखण्ड या ग्राम पंचायत खुले में शौच से मुक्त होगा उसे प्राथमिकता के आधार पर पाईप जलापूर्ति योजना से आच्छादित किया जायेगा। उनके अनुसार भारत सरकार के सहयोग से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, नीर निर्मल परियोजना, राज्य योजना तथा राज्य सरकार के संसाधन के अतिरिक्त डी.एम.एफ.टी तथा सी.एस.आर के तहत् सर्वोच्च प्राथमिकता में पेयजल एवं स्वच्छता को शामिल किया गया है। 


कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत् ओडीएफ घोषित पंचायतों के मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वाले मुखियाओं में गोड़ाबाली पंचायत चास के श्री महेश कुमार ठाकुर, जरीडीह (पू0) पंचायत बेरमों की मुखिया श्रीमती कंचन देवी, गोविन्दपुर (डी) बेरमो की मुखिया श्री श्याम बिहारी सिंह, दारिद पंचायत पेटरवार की मुखिया श्रीमती शिला देवी, बोरिया (उ0) पंचायत की मुखिया श्रीमती पूजा देवी शामिल थी। 


दिव्यांगजनों को स्वावलंबन स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड का भी वितरण आशालता केन्द्र के लाभुकों के बीच माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा इस योजना के तहत् पूरे झारखण्ड में बोकारो जिला प्रथम स्थान में है।


कार्यक्रम में उपस्थित श्री चन्द्र प्रकाश चैधरी, माननीय मंत्री झारखण्ड सरकार ने कहा कि बोकारो जिले की धरती ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी का अधिकांश हिस्सा मात्र चापाकल से आच्छादित है। मार्च 2015 तक मात्र 12 प्रतिशत की आबादी पाईप जलापूर्ति से आच्छादित थी, जो मार्च 2017 में बढ़कर 30 प्रतिशत हो गयी है और सरकार ने मार्च 2020 तक इसे 50 प्रतिशत तक करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा किसभी  ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए अल्पव्ययी शौचालय का निर्माण कर राज्य को संपूर्ण स्वच्छता प्रदान करने के लिए भी सरकार कृत संकल्पित है।


इस आयोजन में कई राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित कई अतिथि मौजूद थे।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.