पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, सियासी सरगर्मी तेज..
लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी शिकस्त के बाद अब मंथन का दौर शुरू हो गया है. आज सीएम रघुवर दास ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर हार की वजहें गिनाई. मगर सूबे की सियासत में हड़कंप तब मच गया जब शाम तक पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी दिल्ली से बुलावा आया.
अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार सत्ताधारी 22 विधायक भी दिल्ली में मौजूद हैं. लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में मिली हार की गूँज दिल्ली दरबार तक सुनाई दे रही है. कयास लगाए जा रहे है की सूबे की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अगले हफ्ते तक बड़ी खबर आ सकती है.


No comments