Header Ads

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् ने जाधव को मौत की सज़ा पर जताया विरोध..

आज बोकारो में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् ने पाकिस्तान में पूर्व सैनिक कुलभूषण यादव की गिरफ्तारी व् फांसी की साजा पर विरोध प्रदर्शित किया। पूर्व सैनिकों ने कहा की नवाज शरीफ सरकार ने साजिश के तहत जल्दबाजी में नौसेना के पूर्व कमांडर को फांसी की सजा सुना दी है। सभी ने भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से तत्काल कूटनीतिक हस्तक्षेप कर कमांडर जाधव की रिहाई की मांग की है।


इस दौरान सेक्टर-4 गांधी चौक से विरोध मार्च निकला गया जिसमें कैप्टन गौरी शंकर, कैप्टन सुभाष, विवेकानंद बनर्जी, राजिद रंजन सिन्हा, जीतेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, चैतन्य श्री, विश्वजीत कुमार सिंह, प्रदीप झा, प्रशांत कुमार, राकेश मिश्रा सहित कई पूर्व सैनिक शामिल हुए। 




बोकारो के शैक्षिणिक, राजनितिक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों को बोकारो अपडेट्स पर प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें : 9905404064

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.