कसमार में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि..
बोकारो में आज तपती गर्मी से लोगों को थोड़ी निजात मिली। दोपहर बाद आसमान में छाये काले बादलों से मौसम में परिवर्तन हुआ। अप्रैल के महीने में ही बोकारो का बढ़ता तापमान लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। हालाकिं आज बोकारो के शहरी क्षेत्रों में तो बारिश नहीं हुई परन्तु कसमार क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की खबर है। वहाँ हुए बारिश और ओलावृष्टि का एक वीडियो हमें कसमार के रहने वाले प्रताप ने भेजा है। एक मिनट समय देकर यह वीडियो जरूर देखें। बोकारो में बारिश न सही पर बोकारो के ही कसमार क्षेत्र से आया यह वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा..😊😊
देखें वीडियो..
No comments