Header Ads

झारखण्ड के वीर शहीदों को परिषद ने दी श्रद्धांजलि, कहा अब तो जागे देश..

आज बोकारो में सेक्टर 3/C स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, भारतमाता की जय और वीर शहीद अमर रहे के नारों से गुंजायमान हुआ। बोकारो के पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने करगिल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ सटे बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हुए झारखण्ड के तीन जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी। यहाँ शहीद हवालदार प्रभु तिर्की, शहीद नायक बिहारी मरांडी और शहीद लांस नायक कुलदीप लाकरा की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।


इस अवसर पर संगठन के विस्तार के बारे चर्चा हुई। सभी ने कहा कि सैनिकों के इस प्रकार की शहादत से देश को अब जाग जाना चाहिए। चाहे वे कश्मीर के पत्थरबाज हों या फिर भारत विरोधी बाते करने वाले देश के अंदरूनी गद्दार, वैसे सभी देशद्रोहियों और गद्दारों को मुंहबतोड़ जवाब देना चाहिए साथ ही सेना का सम्मान भी होना ही चाहिए। 


इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विवेकानंद मुख़र्जी के साथ मनोज कुमार, कप्तान गौरी शंकर सेना मैडल, बिनोद कुमार, अवदेश कुमार प्रदीप कुमार, राजीव रंजन सिन्हा, अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, ददन चौधरी, राजकुमार प्रसाद, शाहीभूषण सिंह, जीतेन्द्र कुमार, मुन्ना प्रसाद, राकेश मिश्र सहित कई पूर्व सैनिक और अन्य संगठनों के देशभक्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.