आज कुलभूषण जाधव के मौत की सजा पर बोकारो में होगा मार्च..
Purv sainik seva parishad requests all citizens of Bokaro to join Protest march being organised Today at 10 am, for Kulbhushan Jadhav. Hope maximum personal will participate and help. All personnel are requested to assemble near gandhi jee statue at sector 4 for march to pattharkata chowk. 🙏🏻🙏🏻.
कौन हैं कुलभूषण जाधव?
साल भर पहले पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए कुलभूषण जाधव को वहाँ की एक मिलिट्री कोर्ट ने मौत की सज़ा सुनाई है. कुलभूषण पर पाकिस्तान ने भारत के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया था. मार्च, 2016 में गिरफ्तारी के बाद से ही कुलभूषण सुर्खियों में हैं.
कुलभूषण जाधव भारतीय नौ सेना के निवृत अधिकारी हैं। इनका ईरान में अपना व्यापार था।कुलभूषण जाधव का जन्म १९७० में महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था।इनके पिता का नाम सुधीर जाधव है| वे १९८७ में नेशनल डिफेन्स अकादमी में प्रवेश लिया तथा। १९९१ में भारतीय नौ सेना में शामिल हुए। उसके बाद सेवा-निवृति के बाद ईरान में अपना व्यापार शुरू किया।२९ मार्च २०१६ को कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान के अनुसार बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया जबकि भारत सरकार ने दावा किया है की उनका अपहरण ईरान से हुआ है|११ अप्रैल २०१७ को पाकिस्तान के मिलिट्री कोर्ट द्वारा मौत की सजा सुने गयी जिसका भारतीय केंद्र सरकार व भारतीय जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है|

No comments