रांची के मेन रोड में हुए दो समुदायों में झड़प के बाद हालात सामान्य..
आज रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास भड़काऊ गाना बजाने को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प की सूचना है. झड़प के बाद मेनरोड में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी.
झड़प की सूचना के बाद मेन रोड की दुकानें बंद हो गयी. डेली मार्केट और रोस्पा टावर भी बंद हो गया. प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सुजाता से मेनरोड की ओर जाने वाली सड़क पर लोगों को आगे जाने नहीं दिया.
फिलहाल प्रशासन पूरी तरह चौकस है. रांची के कैपिटोल हिल होटल के निकट गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी है. स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है.
हालांकि तनाव की खबर पूरे शहर में फैल चुकी है, लेकिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. क्लब रोड का इलाका पूरी तरह शांत है. प्रशासन ने लोगो से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है.
देखें वीडियो..



No comments