Header Ads

स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग के साथ चास को 100 करोड़ का तोहफा..

देश के 434 शहरों एवं नगरों में कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण में चास को मिले 41वें स्थान के बाद निगम को केंद्र से तकरीबन 100 करोड़ रुपये का फंड मिलने का रास्ता साफ हो गया है। केन्द्र सरकार का शहरी विकास मंत्रालय चास नगर निगम को अलग-अलग योजनाओं के लिए यह फंड देगा। 


बता दें की स्वच्छ शहर की श्रेणी में आने के बाद चास नगर निगम के मास्टर प्लान पर भी मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अगर मास्टर प्लान को मंजूरी मिलती है तो चास को अगले पांच वर्षों में हजार करोड़ तक की राशि मिल सकती है। इसके साथ ही चास नगर निगम को अब दूसरे विभागों से भी फंड मिल सकेगा। इनमें भारत सरकार का ऊर्जा मंत्रालय चास में विद्युत आपूर्ति एवं इसके जीर्णोद्धार को सुनिश्चित करने हेतु फंड दे सकते हैं। इसी प्रकार केन्द्र सरकार के पेयजल स्वच्छता विभाग चास में पेयजल की समस्या के लिए बड़ी राशि दे सकता है। यदि इन मंत्रालयों द्वारा चास निगम के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया तो पूरे चास की बिजली और पानी की समस्या दूर हो सकती है।


जानकारी के अनुसार चास नगर निगम से केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने प्रस्ताव मांगा है। जिससे इस केन्द्रीय बजट में ही चास को सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कचरा प्रबंधन, सड़क, साफ-सफाई और डिजिटाइजेशन के लिए सहायता मिल सकती है।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.