केंद्रीय मंत्री ने किया चास मेयर को सम्मानित..
नगर विकास विभाग झारखण्ड सरकार की ओर से आज चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान को सम्मानित किया गया। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू ने चास के मेयर भोलू पासवान को चास को पहला ओडीएफ नगर निगम क्षेत्र बनाने पर सम्मानित किया।
गौरतलब है की बीते मार्च महीने में चास नगर निगम को झारखण्ड का पहला ओडीएफ नगर निगम क्षेत्र घोषित किया गया था वहीं पिछले दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण में चास को 41 वां स्थान मिला। इसी के फलस्वरूप आज चास के मेयर को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह भी उपस्थित रहे। मेयर के साथ निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।


No comments