Header Ads

भाजयुमो ने चलाया स्वछता अभियान..

स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज बोकारो जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला भाजयुमो अध्यक्ष मयंक सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान चास के धर्मशाला मोड़, हरला थाना अंतर्गत भागलपुर मोड़ एवं फुसरो बाजार के लोगों को जागरुक करने की कोशिश की गई साथ ही इसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई भी की गई।


अभियान चास के दोनों मण्डलों द्वारा संयुक्त रूप से धर्मशाला मोड़ से बायपास रोड तक चलाया गया वहीं हरला मण्डल के सदस्यों ने अभियान को भागलपुर मोड़ एवं फुसरो नगर मण्डल द्वारा अभियान को फुसरो बाजार में चलाया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से  सभी जिला कार्य समिति सदस्य मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है। भविष्य में युवा मोर्चा द्वारा बहुत जल्द सभी वार्डो में यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान में युवा मोर्चा के सचिन सिंह, कुंज बिहारी पाठक, नन्दं सिंह, सत्यनारायण स्वर्णकार, भाजपा हरला मण्डल के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार, प्रेमानं गिरी, मनीष पांडेय, फुसरो नगर मण्डल के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, प्रिंस राज आदी शामिल थे।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.