बोकारो में शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या..
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात चतरो चट्टी थाना अंतर्गत तिस्कोपी गांव के शिक्षा मित्र कालीचरण महतो के सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
घटनास्थल से सौ गज की दूरी पर स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर की मशीन और बैटरी को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। बता दें की गोमियो में पांच दिन के अंदर ये तीसरी नक्सली वारदात है। नक्सली इस समय सरकार विरोधी नक्सली सप्ताह मना रहे हैं। जो 25 से 31 मई तक है। इससे पहले गुरुवार की रात को नक्सलियों ने डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन को आग के हवाले कर दिया था। साथ एक मालगाड़ी के इंजन में भी आग लगा दी थी।
आशंका जाहिर की जा रही है कि नक्सलियों को मृतक पर पुलिस मुखबिरी करने के शक था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।



No comments