चीरा चास थाना के निर्माण हेतु जमीन का भौतिक निरिक्षण..
आज झारखण्ड विधानसभा शून्यकाल निवेदन समिति के सभापति जयप्रकाश भाई पटेल व बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने चीरा चास में प्रस्तावित थाना की जमीन व पांडेय पुल के सम्पर्क पथ में अवरुद्ध स्थल का निरक्षण किया।
ज्ञात हो की बोकारो विधायक बिरंची नारायण विधानसभा के शून्यकाल में चीरा चास में थाना निर्माण के आवश्यकता को रखा था, जिसे विधानसभा ने गंभीरता से लेते हुए भूखंड सम्बन्धी जानकारी जिला से मांगा था।
विधानसभा शून्यकाल निवेदन समिति के सभापति जयप्रकाश भाई पटेल द्वारा बोकारो में समीक्षा बैठक में वास्तु विहार फेज वन के पास फुदनीडीह मौजा के खाता 11 प्लाट 355 में 57 डिसमिल जमीन की उपलब्धता की बात कही गई है। आज जमीन के भौतिक निरक्षण हेतु सभापति जयप्रकाश भाई पटेल व बोकारो विधायक बिरंची नारायण के साथ उपविकास आयुक्त राम रतन गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सतीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार, चास इस्पेक्टर कमल किशोर, जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी व अन्य शामिल थे।


No comments