Header Ads

बोकारो विधायक की लिखी पुस्तक का हुआ विमोचन..

आज मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रोजेक्ट भवन में बोकारो विधायक बिरंची नारायण की पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने विधायक बिरंची नारायण द्वारा लिखी किताब द्वारा विधानसभा में किये गए सवालों तथा उनके जवाबों के अलावा अन्य भाषणों के इस संकलन को महत्वपूर्ण प्रयोग बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता आवश्यक है और ऐसे प्रकाशन के माध्यम से राज्य की जनता को जानकारी देने के लिए बिरंची नारायण बधाई के पात्र हैं।


वहीं बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने पुस्तक प्रकाशन की पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए बताया कि यह पुस्तक का दूसरा खंड है। विधानसभा के प्रारंभिक सत्रों के प्रश्नों का पहला खंड पिछले साल प्रकाशित हुआ था। बिरंची नारायण ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए जनहित के महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी आम नागरिकों को होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पुस्तक का प्रकाशन किया जा रहा है। उन्होंने इस प्रकाशन के लिए झारखंड फाउंडेशन को धन्यवाद अर्पित किया।


बता दें की इस पुस्तक का संपादन झारखण्ड फाउंडेशन के निदेशक डॉ विष्णु राजगढ़िया ने किया है। पुस्तक का संकलन दीपेश निराला ने किया है। आज के विमोचन समारोह में हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल, बीस सूत्री के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद, भाजपा नेता बालमुकुंद सहाय, झारखण्ड फाउंडेशन के निदेशक डॉ विष्णु राजगढ़िया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार, सचिव श्री सुनील बरनवाल के अलावा राजधानी तथा बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.