अनूठी पहल : खुले में शौच जाने वालों को पहनाई माला..
सम्मान पाना किसे अच्छा नहीं लगता। साथ में फूल की माला। मगर यहां ये लोग सम्मान पाकर शर्मिंदा हो गए। वो भी सुबह-सुबह ही…और हो भी क्यों नहीं। आखिर सम्मान से हमारी वो ‘सोच’ जो उजागर हो गई।
यह अनूठा मामला बोकारो का है। आज उपायुक्त उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के निर्देश के आलोक में पेटरवार प्रखण्ड के 10 पंचायतों को ओडीएफ करने हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में मॉरनिंग फोलोअप कार्यक्रम आयोजित की गयी।
इसमें बुण्डु पंचायत में बोकारो उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने स्वयं मॉरनिंग फोलोअप कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व किया। कुंजिया तालाब के पास उपायुक्त श्री रे प्रातः 5 बजे पहुंचे। उनके साथ अनुमण्डल बेरमो पदाधिकारी श्री कुलदीप चौधरी एवं बुण्डु पंचायत के मुखिया भी उपस्थित थे। सभी ने गांधीगिरी के साथ सुबह शौच करने गये लोगों को फूलों की माला पहनाई, गुलाब के फूल दिए तथा बाहर शौच से होने वाले नुकसान और बिमारियों के बारे में बताया। बाद में समझाइस पर लोगों ने खुले में शौच नहीं जाने की शपथ भी ली।
आज के मॉर्निंग फ़ॉलोअप कार्यक्रम में पेटरवार प्रखंड ले बुण्डु, अंगवाली दक्षिणी, चलकरी दक्षिणी, उलगड्डा, चरगी, पिछरी उतरी, पिछरी दक्षिणी, सदमाकला, तेनुघाट और अरजुआ पंचायत शामिल थे। उपायुक्त श्री रे ने मॉरनिंग फोलोअप कार्यक्रम के बाद पेटरवार प्रखण्ड सभागार में समीक्षा बैठक भी आयोजित की।
समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि ये सभी 10 पंचायत ओडीएफ होने के करीब है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर 25 मई तक ओडीएफ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यपालक अभियंता स्वच्छता प्रमण्डल तेनुघाट को 14वें वित आयोग के पैसे से कुंजिया तालाब के पास सामुदायिक शौचालय बनाने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त श्री रे ने स्वच्छ भारत मिशन के नोडल पदाधिकारी श्री एस.एन.उपाध्याय को कहा कि सभी पंचायतों में एक-एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराते हुए एक-एक जिला स्तरीय पदाधिकारियों को ओडीएफ कार्य में गति लाने हेतु प्रतिनियुक्त करें साथ ही विकास पदाधिकारी सभी पंचायत भवनों में शौचालय चालु हालत में रखना सुनिश्चित करें व एक-एक हैण्ड पम्प पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से लगवायें।
इसके साथ ही उपायुक्त श्री रे ने चरगी पंचायत में ओडीएफ कार्य को गति प्रदान करने हेतु बेरमो अनुमण्डल पदाधिकारी को रात्रि चौपाल लगाने एवं पिछरी उतरी के लिए कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद श्री मोहन मिश्रा, राष्ट्रीय बचत पदाधिकारी श्री स्टेनली मुर्मू को सप्ताह में दो दिन सदमाकला में रात्रि चौपाल लगाने को कहा। उपायुक्त श्री रे ने जिला शिक्षा अधीक्षक को भी सभी पारा शिक्षकों के संबंधित विद्यालय एवं घरों में शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा अगले मॉरनिंग फोलोअप कार्यक्रम में संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकालने को कहा।
आज आयोजित मॉरनिंग फोलोअप कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) श्री कुलदीप चौधरी, डीपीएलआर-सह-नोडल पदाधिकारी एसबीएम श्री एस.एन.उपाध्याय, जिला योजना पदाधिकारी श्री पीवीएन सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय पाण्डेय, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद श्री मोहन मिश्रा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पेटरवार श्री रजनी रेजना इन्दवार, अंचल अधिकारी पेटरवार श्री विजय बिरूआ इत्यादि उपस्थित थे।






No comments