Header Ads

बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े की दो लाख की छिनतई..

आज बोकारो के व्यस्ततम बाजार सिटी सेन्टर, सेक्टर-4 में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूट लिए। मामला ईलाहाबाद बैंक का है। भुक्तभोगी कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी ब्रज किशोर बैठा आज बैंक से अपनी बेटी की शादी के लिए रुपये निकालने गए थे। श्री बैठा जैसे ही बैंक से पैसे लेकर निकले, दो बाईक सवार अपराधियों ने उनसे रुपये लूट लिये। अपराधियों ने काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल से घटना को अंजाम दिया।


फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। लुटेरों को बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज में खंघाला जा रहा है। पुलिस जल्दबाजी में कुछ भी कहना नहीं चाहती। इससे जांच पर असर पड़ सकता है। गर्मी तथा फर्स्ट हाफ के कारण लोग कम ही थे। लुटेरों ने मौका देखकर इस घटना को अंजाम दिया है। यह शहर का व्यस्ततम बाजार है और खूब भीड़भाड़ रहती है।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.