Header Ads

भाजयुमो जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न..

भाजपा की विचारधारा पोथियों में बंद नहीं, वह नित्य जीवन को संचालित करनेवाला जीवनपद्धति है अतः हमारे सिद्धान्त व हमारा व्यवहार अभिन्न है जिनमे कोई अंतर नहीं। हमारा राष्ट्रवाद, हमारी सामाजिकता हमारा सामूहिक धर्म हमारे व्यवहार से प्रकट हो इसलिए संगठन की प्रबल संरचना हैं। इस संगठन के लिए अनिवार्य हमारी कार्यपद्धती, हमारी विचारधारा का अभिन्न अंग है। उक्ताशय विचार के साथ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष मयंक सिंह के अध्यक्षता में हुई तथा संचालन जिला महामंत्री कुंज बिहारी पाठक ने किया। 


बैठक का आयोजन स्थानीय वीणा रीजेंसी में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम व विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद पीएन सिंह एवं मंत्री अमर बाउरी उपस्थित थे।


बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, प्रतिभा सम्मान, महीने में एक बार स्वच्छता अभियान, युवा रोजगार मेला व कौशल विकास योजना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गयी।


बैठक को सफल बनाने में अध्यक्ष मयंक सिंह के साथ उपाध्यक्ष सचिन कुमार, अविनाश सिंह, दिलीप कुमार, राजेश दुबे, असीम सिंह, नितेश पांडेय, कुंज बिहारी पाठक, समीर गिरी व भारी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.