Header Ads

एलएच मोड़ से जोशी कॉलनी तक होगा पथ निर्माण..

आज बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने एलएच मोड़ से जोशी कॉलनी तक बनने वाले 2.25 किलोमीटर पथ का शिलन्यास किया। बता दें की बोकारो विधायक की अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य संपोषित योजना के तहत 90लाख की लागत से इस ग्रामीण पथ के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। इस मौके पर क्षेत्र के लोग काफी हर्षित थे, यहाँ की जनता दो दशक से भी अधिक समय से पथ निर्माण का बाट जोह रही थी। 


शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे कृतसंकल्प हैं। जो सड़क अब तक अविकसित थी उसके विकास हेतु कई योजनाएं ली जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि पूरे विधान सभा क्षेत्र में उनका प्रयास है कि सड़क, बिजली और पानी की समस्या दूर हो जाए। इसी के तहत इस पथ को बनाया जा रहा है।

उक्त अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, भाजपा जिला मंत्री कमलेश राय, भाजपा माराफारी मंडल महामंत्री बैधनाथ प्रसाद, समाजसेवी एस के चौधरी, जलेश्वर साव, डी के सिंह, राजेश केशरी, एस एन पांडेय, बिनोद गुप्ता, अरविंद सिंह, आदित्य कुमार, विद्या सिंह, विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, श्याम किशोर, तारकेश्वर मिश्रा, भरत सिंह, अजय केशरी, विमल सिन्हा, संजीव कुमार, जलेश्वर साह, अनिल गोराई, संतोष साव, सौदागर साह समेत कई लोग उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.