Header Ads

बोकारो विधायक ने डीसी को सौपी आंधी से प्रभावित लोगों की सूची..

बोकारो विधायक बिरंची नारायण शुक्रवार को बोकारो डीसी से मिले। उन्होंने बीते मंगलवार को आंधी-पानी से पुपुनकी पंचायत में हुए नुक्सान का जायजा लेने के बाद प्रभावितों की सूची डीसी डीसी को सौपी व मुआवजा दिलाने की मांग की। 


बता दें की 23 मई को आई आंधी में कई जगहों पर बिजली के खंभे व लोगों के घर के छत उड़ गए। उपायुक्त ने भी चास एसडीओ को जांच कर आवशायक कारवाई करने का निर्देश दिया।


बताते चले की विधायक पुपुनकी पंचायत का दौरा कर पंचायत भवन में मुखिया शिवलाल केवट के उपस्थिति में ग्रामीणों संग बैठक कर विस्तृत जानकारी लेने के बाद मुखिया, जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी व पंचायत समिति सदस्य इस्राईलफ़िल अंसारी के साथ प्रभावितों की सूची तैयार की थी। इसके अलावा विधायक ने डीसी से एनएच 32 से जोल्हाडीह भाया पुपुनकी प्रधानमंत्री ग्रामीण पथ की जांच कराने को कहा ,उन्होने डीसी को बताया कि उक्त सड़क का निर्माण लगभग तीन वर्ष पूर्व हुआ था,लेकिन अभी से ही सड़क जर्जर हो चुकी है। 


मौके पर मुखिया शिवलाल केवट, इसराफिल अंसारी, सोमनाथ मिश्र,अखबर अंसारी, पिंटू, नापित, माधव दास, सपन टुडु, मुक्तश्वेर महतो, पंचू रजवार, वैद्यनाथ गोप, गंगाधर नापित, अरुण नायक, देवीलाल महतो, कुमोद महतो अदि उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.