30 मई को आएगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट..
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से फरवरी में ली गई मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का परिणाम इस माह के अंत में आएगा। काउंसिल ने इसके लिए रिजल्ट प्रकाशन की तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें की मैट्रिक के रिजल्ट के साथ इंटर साइंस का रिजल्ट आ जाएगा। इसके बाद अगले माह कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
काउंसिल के चेयरमैन डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि फरवरी में हुई मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में छह लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जैक की ओर से 30 मई को परीक्षाफल घोषित करने की तिथि तय की गई है। रिजल्ट प्रकाशन में कोई त्रुटि न हो, इसका ईमानदारी से प्रयास किया गया है। पिछले वर्ष भी जैक कैलेंडर के अनुसार रिजल्ट निकाल दिया गया था एवं इस वर्ष भी कैलेंडर के अनुसार ही तय समय पर रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा।
No comments