#Citizen_Report : सुधा दही पर गलत मैन्युफैक्चरिंग डेट..
यह फोटो हमें बोकारो निवासी चन्दन ने भेजी है। उनका कहना है की आज इन्होने बाजार से सुधा का दही ख़रीदा। खरीदने के साथ ही जैसे ही इन्होने उक्त दही के डब्बे पर मैन्युफैक्चरिंग डेट देखा तो भौचक्के रह गए।
दही के डब्बे में 14 मई अंकित है जबकि उन्होंने दही ही 13 मई को ख़रीदा है। यानी मनुफैचरिंग डेट से पहले डिलीवरी। दुकानदार ने भी इस बारे में कुछ कहने में असमर्थता जताई।
अब चन्दन दही को घर तो ले आये हैं पर असमंजस में है। किसी भी उत्पाद में मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट से कम से कम उत्पाद की गुणवत्ता का पता किया जा सकता है। मगर जिस उत्पाद का मैन्युफैक्चरिंग डेट ही गलत हो उसके एक्सपायरी डेट पर कैसे भरोसा करें।


No comments