Header Ads

अगले तीन दिनों में झारखंड आ सकता है मॉनसून..

झारखंड में अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसके संकेत दिये हैं। रविवार को मॉनसून कोंकन, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नाॅर्थ कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में सक्रिय रहा। एक-दो दिनों में इसके त्रिपुरा, असम, मेघालय, प बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में सक्रिय होने की संभावना है। इसके एक से दो दिनों के अंदर झारखंड के कई इलाकों में मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है। 


वैसे झारखंड में प्री मॉनसून बारिश शुरू हो गयी है। राज्य के कई इलाकों में हर एक-दो दिनों में बारिश हो रही है। इधर, मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि झारखंड में मॉनसून की बारिश की अनिश्चितता बनी रहती है। यहां कई बार जून माह के पहले सप्ताह में भी मॉनसून की बारिश हुई है। पिछले साल 17 जून से मॉनसून की बारिश शुरू हुई थी। पिछले नौ साल से झारखंड में 15 जून के बाद ही मॉनसून की बारिश हो रही है एवं इस बार भी 15 जून के आसपास ही मॉनसून की बारिश का अनुमान है। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.