Header Ads

ठेका मजदूरों के मांगों को लेकर एटक ने निकाला जुलूस..

एटक से संबद्ध बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ने आज ठेका मजदूरों के लिए जुलूस निकालकर मिनिमम वेज समेत कई मांगों काे रखा। उन्होंने सेक्टर-3D कार्यालय से राम मंदिर होते हुए सेक्टर-1, सेक्टर-5, सेक्टर-4/D व अन्य इलाकों में बीएसएल अफसरों के घरों के समक्ष प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन के दौरान "गेट पास को हथियार बना कर ठेकेदार व प्रबंधन ठेका मजदूरों का शोषण करना बंद करो" व "ठेका मजदूरों को मिनिमम वेज का लाभ देना होगा" समेत कई नारे लगाए गए । 


इस दौरान नेताओं ने कहा कि प्लांट के अंदर तथा बाहर यूनियन नेता ठेकेदार हो गए हैं। वे प्रबंधन के साथ मिलकर ठेका मजदूरों की सुविधा लेने में सबसे बड़ा बाधक के रूप में खड़े हैं। ऐसे लोगों की पहचान भी ठेका मजदूर को करनी चाहिए। प्रबंधन मनमानी कर रहा है। न्यूनतम वेज मांगने पर गेटपास छीना जा रहा है। पीएफ तथा ईएसआईसी जमा नहीं हो रहा है, गरीब मजदूर प्रबंधन एवं ठेकेदार के जुल्म का शिकार हो रहे हैं।


सरकार ने सभी श्रेणी के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी तय की है। परन्तु बोकारो इस्पात संयंत्र में काम करने वाले ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। यहीं नहीं न्यूनतम मजदूरी मांगने वाले मजदूरों को काम से भी हटा दिया जाता है। जबकि बोकारो इस्पात संयंत्र का अधिकांश काम ठेका मजदूरों पर ही निर्भर है। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में ठेका मजदूर शामिल थे।


देखें वीडियो..


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.