विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता महोत्सव का आयोजन..
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोकारो जिले के 35 ओडीएफ घोषित पंचायतों में स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त श्री राय महिमापत रे बेरमो प्रखण्ड के जरीडीह पूर्वी पंचायत में आयोजित स्वच्छता महोत्सव में शामिल हुए। उपायुक्त श्री रे ने कहा कि ओडीएफ घोषित पंचायत के लोग स्वच्छता को बरकरार रखें ताकि आस-पास का वातावरण शुद्ध हो सके तथा नित्य नए-नए बिमारियों से हमारी सुरक्षा हो सके।
एक साथ जिले के 35 ओडीएफ घोषित पंचायतों में आयोजित स्वच्छता महोत्सव में जिले के सभी अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों में शिरकत किया।
महोत्सव के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं को 219 हाथ धोने का जार दिया गया। साथ ही ओडीएफ कार्य के दौरान श्रेष्ठ कार्य हेतु 309 लोगों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। 35 ओडीएफ पंचायत के 54 जलसहिया को 7,46,825 रूपये के प्रोत्साहन राशि भी पदाधिकारियों के द्वारा वितरीत किया गया।
इस अवसर पर जरीडीह पूर्वी पंचायत में उपायुक्त श्री रे के अलावा माननीय जिला परिषद् अध्यक्षा श्रीमती सुषमा देवी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेरमो श्री अखिलेश कुमार शामिल हुए। वहीं बोरिया उत्तरी में उप विकास आयुक्त श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता के साथ बेरमो के माननीय विधायक श्री योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल ने भाग लिया।
माननीय बोकारो विधायक श्री बिरंची नारायण चास प्रखण्ड के गोड़ावाली दक्षिण में आवासीय दण्डाधिकारी श्रीमती मेनका एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चास श्री कपिल कुमार के साथ शामिल हुए। वहीं माननीय विधायक गोमिया श्री योगेन्द्र महतो ने पेटरवार प्रखण्ड के दारिद पंचायत में डीपीएलआर-सह-नोडल पदाधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्री एस.एन. उपाध्याय के साथ भाग लिया तथा जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्री हिरा लाल मांझी जरीडीह प्रखण्ड के बाराडीह पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण नायक कसमार प्रखण्ड के पोंडा पंचायत के स्वच्छता महोत्सव में शामिल हुए।
इस मौके पर जिले के 35 पंचायतों में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रभात फेरी एवं गौरव यात्रा निकाली साथ ही कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह भी हुए। अंत में सभी लोगों ने अतिथियों के साथ प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण किया।
No comments