Header Ads

एक्सीडेंट जोन का पर्याय बना तेलीडीह एनएच मोड़ पर लगाया गया बैरियर..

बोकारो में तेलीडीह मोड़ के पास नव निर्मित फोर लेन सड़क पर आए दिन हो रहे दूर्घटना को देखते हूए आज से वहां बैरियर लगाया गया है। यह बैरियर चास नगर निगम माहापौर भोलु पासवान के अनुशंसा पर ट्रैफिक डीएसपी के सहयोग से लगाया गया।


बता दें की यहाँ नई फोर लेन सड़क बनने के बाद अब तक तीन बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमे तीसरी दुर्घटना में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत इसी जगह पर सड़क दुर्घटना से हुई थी। जिसके बाद गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव भी किया था। 


एक्सीडेंट जोन का पर्याय बने इस सड़क पर फिलहाल 10 बैरियर की अनुशंषा की गयी है। जिसमे से चार बैरियर आज यहाँ तत्काल लगाया गया। 



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.