Header Ads

CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, पास होने का प्रतिशत गिरा..

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई (CBSE) की वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट दोपहर करीब 1 बजे घोषित किया गया। इस साल 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 90.95 फीसदी रहा है, जबकि साल 2016 में यह आंकड़ा 96.21 फीसदी था। सीबीएसई ने 5 क्षेत्रों के नतीजों का ऐलान किया है। ये रीजन हैं - दिल्ली, इलाहाबाद, त्रिवेंद्रम, देहरादून और चेन्नई. और अभी अजमेर, पटना, पंचकूला, गुवाहाटी और भुवनेश्वर क्षेत्रों के परीक्षा परिणाम आना बाकी है। 


CBSE Class 10 Board Results 2017: यूं चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑफिशियल वेबसाइट http://cbseresults.nic.in पर जाएं
  • अब दसवीं के रिजल्ट के लिए जो लिंक ( Senior Secondary Certificate Examination (Class X ) 2017) दिया है उस पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें दिन बॉक्स दिखेंगे. इनमें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर डालें. 
  • इसके बाद सब्मिट का बटन दबाएं.
  • बटन दबाते ही रिजल्ट आपके सामने होगा. 
  • रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें और इसे डाउनलोड भी कर लें.

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.