Header Ads

डीप बोरिंग व पाईप लाईन के माध्यम से पेयजलापूर्ति का उद्घाटन..

आज बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बोकारो के रितुडीह और बारी कॉपरेटिव मोड़ स्थित कुम्हार पट्टी में डीप बोरिंग के माध्यम से होने वाली पेयजलापूर्ति का उद्घाटन किया। इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए विधायक बिरंची नारायण ने कहा की जल ही जीवन है और हम सभी को जल संचय करना चाहिए। उन्होंने लोगों को अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग लगवाने के लिए प्रेरित भी किया। 


ज्ञात हो की इस क्षेत्र के निवासी काफी समय से पानी के परेशानी से सूझ रहे थे। बोकारो विधायक ने अपने क्षेत्रीय विकास मद की राशि से यहाँ डीप बोरिंग करवाकर लोगों पेयजल मुहैया करवाया। 


उक्त अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, समाजसेवी जलेश्वर साव, भाजपा माराफारी मंडल महामंत्री बैधनाथ प्रसाद, डा अशोक  कुमार, डी के सिंह, शिव शंकर राय, ललन सिंह, मुन्ना सिंह, राम जन्म प्रसाद, अविनाश झा, अनिल गोराई,  विष्णु प्रसाद, जग्गू रामाधार यादव, प्रमोद कुमार, श्याम किशोर, जय प्रकाश आदि उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.