Header Ads

बोकारो के परिवार के साथ सड़क हादसा, दामाद, सास और ड्राइवर की मौत..

बोकारो के कसमार निवासी जगदीश गंझू बीते गुरुवार को रामगढ़ में सपरिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में घाटोटांड़ के केदला-चरहीरोड पर करमटिया मोड़ के पास उनकी कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जगदीश अपनी बीमार पत्नी से मिलने रांची जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे। इसमें सास, दामाद और ड्राइवर की मौत हो गई। एक शव कार में फंस गया जिसमे कार को बाद में गैस कटर से काटकर, शव को बाहर निकाला गया।


मृतकों में कार चालक दारा गंझू (32) और सास सुगन देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ इलाज के दौरान जगदीश गंझू (32) की भी मौत हो गई। दो लोग (अशोक करमाली और बालेश्वर गंझू) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें वेस्ट बोकारो मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


हादसे के बाद से परिजनों ने घटनास्थल पर डेरा डाल दिया। गुरुवार सुबह से लेकर शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक शव लेकर सड़क पर पड़े रहे। बाद में परिजनाें और ग्रामीणों की सहमती के बाद पुलिस ने हादसे के करीब 30 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए सभी दल के नेता और कार्यकर्ता समेत समाजसेवी प्रयासरत रहे।



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.