बोकारो के बैंक में लगी भीषण आग..
आज सुबह बोकारो के सेक्टर-4 स्थित एसबीआई हेड ऑफिस में भीषण आग लग गयी। इस आग की भनक आस-पास के लोगों को सुबह करीब 6:30 बजे लगी। जिसके बाद पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को सुचना दी गयी।
आग पर काबू पाने में चार अग्निशमन गाड़ियों को लगाया गया। इसके साथ ही पुलिस का एक वाटर ट्रैकर एवं एक फायर विग्रेड की गाड़ी सेल की तरफ से भी भेजा गया था। आग इतना भीषण था की इसे बुझाने में लगभग चार घंटे का समय लगा।
इस आग में बैंक का ग्राउंड फ्लोर जिसमे लोन सेक्शन और फ्रंट ऑफिस पूरी तरह से जल कर खाख हो गया। मौके पर आग को बुझाने में सेक्टर-4 पुलिस, अग्निशमन के जवान और कुछ स्थानीय लोगों ने सराहनीय काम किया।
आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। आग लगने की सुचना मिलते ही जिला प्रशासन एवम पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ-साथ बोकारो विधायक बिरंची नारायण भी घटना स्थल पर पहुंचे।
इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है साथ ही चेस्ट व लॉकर को भी कोई नुकसान नही होने की बात बैंक कर्मियों द्वारा कही जा रही है।
लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से ये नंबर 9431104355 जारी किया गया है । इसकी मदद से किसी भी आम जनता को कोई सुचना या जानकारी चाहिये तो आप सभी इस नंबर से सम्पर्क कर सकते है। ये नंबर भारतीय स्ट्रेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के जनरल मैनेजर का है।
घटना स्थल पर माननीय बोकारो विधायक श्री विरंची नारायण, उपायुक्त श्री राय महिमापत रे , पुलिस अधीक्षक श्री वाई. एस. रमेश, सिटी डी एस पी श्री अजय कुमार, आपदा प्रबंधक पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।
देखें वीडियो..
No comments