Header Ads

धनबाद-चंद्रपुरा के बीच 15 जून से नहीं चलेंगी ट्रेनें..

धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के नीचे धहक रही आग को देखते हुए पीएमओ में दो दौर की बैठक के बाद निर्णय लिया गया है की 15 जून से इस रेल लाइन पर ट्रेनें नहीं चलेंगी। पीएमओ के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले से 10 स्टेशनों का अस्तित्व चार दिनों के बाद समाप्त हो जाएगा।


अब इस रूट पर चलने वाली छह लोकल ट्रेनें भी बंद हो जाएंगी। वहीं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को वाया धनबाद-गोमो-चंद्रपुरा होकर चलाया जाएगा। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें मूरी-टाटा होकर चल सकती हैं। 


बता दें की पिछले कई वर्षों से इस रेल लाइन पर आग का खतरा मंडरा रहा था। धनबाद जिले के 13 छोटे-बड़े कई स्टेशन जैसे गोधर, केंदुआ, कतरास, फुलवारटांड इस रूट पर पड़ते हैं। रेलमार्ग के दोनों ओर कोयला खदान के अलावा बीसीसीएल की कॉलोनियां भी हैं, लिहाजा, सरकार कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहती। इसलिए ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला लिया गया है। इस रेल लाइन के बंद होने से इस रूट पर हर दिन यात्रा करनेवाले हजारों यात्री प्रभावित होंगे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.