Header Ads

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में निकली वैकेंसी, सैलरी 40 हजार..

झारखण्ड के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने डेवलपर के लिए वैकेंसी निकाली है। डेवलपर पद के लिए सैलरी 40 हजार रुपए प्रति माह होगी। इसके लिए अनिवार्य योग्यता बीटेक इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, आईटी, कंप्यूटर साइंस में से कोई एक में 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना रखा गया है। अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष रखी गई है। इसके साथ ही चार वर्षों का डेवलपमेंट वर्क में अनुभव होना चाहिए। 


इसके अलावे डाटाबेस एक्सपर्ट पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए भी सैलरी 40 हजार रुपए प्रति माह रखी गई है। इसकी योग्यता 60 फीसदी अंकों के साथ बीटेक इलेक्ट्राॅनिक्स एंड टेली कम्यूनिकेशन या आईटी या कंप्यूटर साइंस रखी गई है। 

 इच्छुक अभ्यर्थी http://recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.